स्वादिष्ट हर्बल टॉफी

 स्वादिष्ट हर्बल टॉफी

बच्चे किशोर युवा वृद्ध पुरुष एवम स्त्री सभी के लिए उपयोगी हर्बल टॉफ़ी :- 


*सामग्री/निर्माण विधि*

छोटी सौंफ -    05 ग्राम 

आमला चूर्ण -  05 ग्राम  

सफ़ेदमिर्च -     05 ग्राम 

दालचीनी -      10 ग्राम 

मिश्री -            25 ग्राम 

काला नमक -  15 ग्राम 

पकी इमली का गूदा - 25 ग्राम                              

सफ़ेद जीरा -    50 ग्राम 

नींबू रस-आवश्यक्तानसार

मिश्री-   कोटिंग हेतु  अलग से आवश्यकतानुसार लें।

 सभी सामग्री अलग अलग खूब महीन कूट पीस लें और ठीक से घोटकर मिलाये। इसमें इतना नीबू का रस डालें की सारी सामग्री आपस में बंध जाए और गोली बनाने में आसानी हो, चने के बराबर की गोलियां बनाकर मिश्री चूर्ण ऊपर से बुरक कर कोटिंग करके छाया में सुखा कर हवाबंद स्टील या कांच के बर्तन में रख लें।


*मात्रा-* 

2 से 10 गोली दिन भर में चूसें।

जिन बच्चों को टॉफियां खाने की आदत है उन्हें दें।

जिन्हें अग्निमांद्य गैस अपच या कब्ज़ की शिकायत हो उनके लिए उत्तम औषधि है।

वृद्धजनों का मुँह बार बार सूख जाता है कुछ चटपटा खाने की इच्छा करती है उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिये।

जो जन गुटखा तम्बाकू छोड़ना चाहते हैं उनके लिए भी अच्छा विकल्प है यह हर्बल गोली।

गर्भिणी स्त्री को भी चटपटा/खट्टा खाने की इच्छा रहती है उनके लिए भे उपयोगी है।

आप अपने अनुभव पसंद स्वाद आदि के आधार पर सामग्रियों की मात्रा में परिवर्तन कर सकते हैं , चाहे तो हींग मुनक्का आदि भी मिला सकते हैं.

सफ़ेद जीरा व् सौंफ यह दोनों मिश्री के साथ ही सिल पर पीसे अकेले पीसने पर आसानी से महीन नहीं होते।

Comments

Popular posts from this blog

Ayurvedic Internship at CARI, New Delhi: A Gateway to Real Clinical & Panchakarma Experience

Ayurveda Aahara: Ministry of Ayush & FSSAI Release Authentic List of Ayurvedic Food Preparations

Nitya Virechana: The Ancient Gut Reset You Never Knew You Needed